Tugalpur Fire: ग्रेटर नोएडा के बाजार में भीषण आग, कई दुकानें जलीं
ग्रेटर नोएडा में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां तुगलपुर गांव में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई दुकानों के जलने की खबर है। आनन-फानन में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन काफी ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। ग्रेटर नोएडा पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

चश्मदीदों के मुताबिक एक दुकान से आग की लपटें निकल रही थीं। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक उसने विकराल रूप धारण कर लिया। इस पर तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद आसपास की दुकानों को खाली करवाया गया। घटना से प्रभावित ज्यादातर दुकानें स्थानीय लोगों की हैं, ऐसे में आग को बुझाने के लिए कई लोग अपनी जान पर भी खेल गए। अभी तक घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 5-6 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। आग रिहायशी इलाके में ना फैले, इस वजह से वहां से लोगों को निकाल लिया गया है। वहीं आग इतनी ज्यादा विकराल थी कि काफी दूर से ही वो दिखाई दे रही।
कारगिल में भी आग की बड़ी घटना
वहीं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल में बुधवार शाम जामिया मस्जिद में भीषण आग लग गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस, सेना, दमकल विभाग ने आग को काबू करने के लिए ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तब तक मस्जिद को काफी ज्यादा नुकसान हो गया था। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications