यूपी: मेरठ की झुग्गियों में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में मलिन बस्ती और कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दूर-दूर तक आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। आग की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड़ की 10 गाड़ी पहुंच गई है। अब तक किसी जनहानि की जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं, आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह कबाड़ के गोदाम और हज़ारों झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगा गई। पुलिस की मानें तो देर रात तीन बजे के आसपास आग लगी है। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि आग करीब 500 से ज्यादा झुग्गियों में लगी है। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड़ की 10 गाडियां मौके पर पहुंच गई है। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी, पुलिस और एम्बुलेंस भी पहुंच गई है।
इससे पहले 28 अप्रैल को भी करीब 100 से ज्यादा झुग्गियों में आग लग गई थी। लेकिन किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications