वाराणसी के एयरपोर्ट पर संदिग्ध हालत में लगी आग, एयर इंडिया ने दर्ज कराया मुकदमा

वाराणसी। लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह के वक्त उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एयरपोर्ट यात्री एंट्रेंस के बगल में बने एयर इंडिया के काउंटर में आग लग गई। तुरंत मौके पर मौजूद सीआईएसएफ और आये फायर सर्विस ने मिलकर आग को काबू किया। फिलहाल आग को काबू कर लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एयरपोर्ट डायरेक्टर के मुताबिक आग जानबूझकर लगाई गई थी। एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि हमने प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगी मानकर जांच शुरू की थी, लेकिन यह आग लगायी गयी थी और वह कोई एयरपोर्ट का आदमी नहीं बल्कि अजनबी था। फिलहाल एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि इस मामले में एयर इंडिया ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।

 fire at the air india ticket counter in varanasi airport

सीआईएसएफ और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

आग लगभग एक घंटे तक लगी रही। आग की वजह से एयर इंडिया के काउंटर में रखा कंप्यूटर और कुछ कागजात जलकर खाक हो गए। अमृतसर के निरंकारी आश्रम में आतंकियो द्वारा हैंडग्रेनेड से हमला करने के बाद पूरे देश मे अलर्ट है तो वहीं पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तब सुरक्षा की पोल खुल गई जब एयरपोर्ट यात्री एंट्रेंस के बगल में बने एयर इंडिया के काउंटर में आग लग गई।

 fire at the air india ticket counter in varanasi airport

एयरपोर्ट अधिकारी ने माना किसी अजनबी ने लगाई आग

आग के बारे में एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि सूचना आयी तो फायर फाइटर्स और सीआईएसएफ ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। काउंटर के अंदर मौजूद कागजों के जलने से अंदर बहुत स्मोक भर गया था जिसके बाद अगल बगल के भी काउंटर भी खाली करवाया गया था।

ये भी पढ़ें- सपा की नकल में अब बीजेपी 'चढ़ेगी साइकिल पर', इस तरह से होगी वोटरों को लुभाने की कोशिश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+