दीये की लौ ने ली बुजुर्ग दंपति की जान, बेटे की मौत के बाद थे अकेले

कन्नौज। होली पर अपने घर पहुंचे बुजुर्ग दम्पति की घर में आग लगने से मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक मौके से साक्ष्यों को उठाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रही है।

ये है मामला

ये है मामला

कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव इशवापुर निवासी बसन्त लाल (70) अपनी पत्नी कटोरी देवी के साथ सौरिख से होली में अपने पैतृक घर इशवापुर आए हुए थे। सोमवार सुबह लोगों ने बसंतलाल के मकान से धुंआ निकलता हुआ देखा तो लोग मकान की तरफ दौड़ लिए। घर में आग लगी हुई थी। लोगों ने आग को बुझाया और दरवाजा खोला तो दोनों की मौत हो चुकी थी। लोगों घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौके से साक्ष्यों को उठाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौत पर सस्पेंस

मौत पर सस्पेंस

ग्रामीणों की माने तो बुजुर्ग दम्पति अपने नाती के साथ कन्नौज के कस्बा सौरिख में रहते थे। होली के दो दिन पहले दम्पति घर पर त्यौहार मनाने के लिए आये थे। घर में अचानक आग कैसे लगी यह सस्पेंस बना हुआ है। फिलहाल पुलिस अभी आग लगने का कारण घर में जल रहे दीपक को मान रही है।

बेटे की हो चुकी थी पहले ही मौत

बेटे की हो चुकी थी पहले ही मौत

बता दें कि बुजुर्ग दम्पति के अपने कोई भी सगे संबंधी नहीं है। एक बेटा था जिसकी बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है। जिसके बाद से बुजुर्ग दम्पति अपने नाती के साथ उसके घर सौरिख में रह रहे थे और होली के दो दिन पहले ही अपने पैतृक घर होली मनाने आये थे। जिसके बाद यह घटना घटित हो गयी।

क्या कहते है अधिकारी

क्या कहते है अधिकारी

एसपी सिटी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि दम्पत्ति के घर में बिजली का कनेक्शन नहीं है। घर में रोशनी के लिए शायद कोई दीपक जला होगा। दीपक की वजह से घर में आग लग गई। आग लगने और धुएं की वजह से दोनों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच की जा रही है, जांच में कुछ और तथ्य सामने आते है तो कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+