एम्बुलेंस में लगी भीषण आग, 6 दिन के मासूम को बचाने के लिए कर्मचारी ने दिखाई हिम्मत
बेकाबू होती आग देखकर एम्बुलेंस में सवार लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कर्मचारी ने गजब की हिम्मत दिखाई...
वाराणसी। सुबह एम्बुलेंस में लगी भीषण आग से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना सिगरा थाना क्षेत्र के फातमान रोड की है जहां शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय से एक महिला मरीज को BHU के लिए ले जाया जा रहा था। अस्पताल से करीब 5 किलोमीटर आगे जाने के बाद ही एम्बुलेंस में किसी कारणवश आग लग गई जिसे ड्राइवर और एम्बुलेंस के टैक्नीशियन ने पहले तो बुझाने की कोशिश की लेकिन बेकाबू होती आग देखकर सूझबूझ का परिचय दिया और एम्बुलेंस में सवार मरीज और उसके बच्चे को सुरक्षित निकाला गया।

एम्बुलेंस के ड्राइवर विजेंद्र और टैक्नीशियन राकेश कुमार ने OneIndia को बताया की सुबह जब हम दोनों अस्पताल से मरीज को लेकर निकले तभी हमने गाड़ी से धुआं निकलता देखा। इसके बाद विजेंद्र को तार जलने का शक हुआ तो उसने एम्बुलेंस रोकर राकेश को गाड़ी चेक करने को कहा। राकेश जब तक धुएं के बारे में समझ पाते की आग की लपटें दिखई देने लगी। इसके बाद दोनों ने पहले तो गाड़ी में रखे हुए फायर सिलेंडर का इस्तेमाल किया फिर बेकाबू होती आग देखकर सवार लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए गजब की हिम्मत दिखाई। इसके बाद 100 नंबर पर सूचना देकर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया लेकिन जब तक मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती पूरी एम्बुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी।


6 दिन के मासूम को बचाने के लिए आग में कूदा कर्मचारी
वाराणसी के शिवप्रसाद गुपत चिकित्सालय में हीरा वर्मा की पत्नी सीता देवी को 6 दिन पहले इस अस्पताल में डिलेवरी हुई थी और उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन इसके बाद से ही सीता को पेट संबंधी समस्या हो रही थी जिसके चलते उसे BHU रेफर किया गया था। इसी दौरान 108 एम्बुलेंस सेवा से उसे BHU ले जाया जा रहा था।
{promotion-urls}
देखिए हॉट रूही सिंह की ये तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications