मुरादाबाद के डीएम ने आजम खान के खिलाफ दर्ज कराई FIR

समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आजम खान के खिलाफ मुरादाबाद में दर्ज की गई एफआईआर, आचार संहिता को तोड़ने का लगा आरोप।

मुरादाबाद। सपा के कद्दावर नेता आजम खान दूसरे चरण के मतदान के दौरान मुश्किलों में घिर गए हैं। आजम खान पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मुरादाबाद के जिलाधिकारी ने आजम खान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। खान पर दूसरे चरण के मतदान के दौरान एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देने का आरोप है, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

azam khan

आजम खान के अलावा दो अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराया गया है। एक व्यक्ति के खिलाफ पोलिंग बूथ पर सेल्फी लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आपको बता दें कि आज उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान हुआ, दूसरे चरण के मतदान के दौरान 67 सीटों पर चुनाव हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर आए और मतदान में हिस्सा लिया। 11 जिलों में हुए मतदान के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने दावा किया है कि उनकी पार्टी को जबरदस्त वोट मिला है और वह सबसे अधिक सीट जीतने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+