अंसल एपीआई के चेयरमैन के खिलाफ महिला से छेड़खानी का मामला दर्ज
लखनऊ। रियल स्टेट कंपनी अंसल एपीआई के चेयरमैन सुशील अंसल के खिलाफ महिला के साथ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। सुशील अंसल के साथ-साथ 5 और लोगों के खिलाफ महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ का आरोप दर्ज किया गया है।

रियल स्टेट कंपनी के चेयरमैन के खिलाफ लखनऊ में छेड़कानी का मामला दर्ज किया ग या है। हजरतगंज थाने में अंसल एपीआइ के चेयरमैन सुशील अंसल के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है।
महिला ने आरोप लगाया है कि जब वो अपने पति के साथ अंसल ग्रुप में इन्वेस्टमेंट की बकाया राशि का भुगतान लेने गई थीं तो उसके साथ बदसलूकी की गई। महिला ने बताया कि वो अपना बकाया लेने अपने पति के साथ 19 अगस्त की दोपहर राणाप्रताप मार्ग स्थित वाइएमसीए बिल्डिंग में अंसल एपीआइ के कार्यालय आई थीं। जहां सुशील अंसल के साथ 5 लोगों ने मिलकर उसके साथ बदसलूकी की। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अब सुशील अंसल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications