यूपी: बरेली में पुलिस बीजेपी नेताओं के खिलाफ SC/ST एक्ट में दर्ज किया मुकदमा

बरेली। एससी/एसटी एक्ट को लेकर देश मे चर्चा गर्म हैं इसी बीच यूपी के बरेली में एससी/एसटी एक्ट में एक भाजपा नेता सहित 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ पुलिसकर्मी के साथ जाति सूचक शब्दों के साथ मारपीट की और सरकारी काम में बाधा डाली। इस बात से वहां के स्थानीय विधायक राजेश मिश्रा खफा हैं। उन्होंने इस मामले को सीएम योगी तक ले जाने की धमकी दी है।

fir lodged against bjp workers in sc st act

दरअसल मामला जन्माष्टमी की रात का है। शहर के नवीनगर में हो रहे आयोजन के लिए अनिल शर्मा अपने दो साथियों के साथ बाइक से चावल और चीनी लेने जा रहे थे। अचानक रास्ते में बभिया चौकी इंचार्ज सतपाल सिंह और सिपाही वीरपाल ने अनिल शर्मा की बाइक रोक गाड़ी के कागज दिखाने को कहा। इस बात पर भाजपा नेता और पुलिसकर्मियों में गाली गलौज हो गई। बात होते-होते नौबत मारपीट तक पहुंच गईं। जानकारी के मुताबिक चौकी इंचार्ज सतपाल ने भाजपा नेता अनिल शर्मा से अभद्रता कर दी और उनके साथ के लोगो को पकड़ कर चौकी ले आये।

आरोप है कि शराब के नशे में पुलिस वालों ने भाजपा नेता से मारपीट की साथ 20 हजार रुपये भी छीन लिए। जब घटना की सूचना किसी तरह गांव वालों को हुई तो गांव के तमाम लोग चौकी पहुंच गए। भाजपा नेता के पकड़े जाने की सूचना पर भाजपा विधायक राजेश मिश्रा को मिली तो वह भी चौकी पहुंच गए।

उन्होंने हिरासत में लिए गए भाजपा नेता को छुड़ा लिया। इसके बाद अफसरों से शिकायत करने पर दरोगा और सिपाही पर मारपीट और लूटपाट का मुकदमा कैंट थाने में दर्ज कर लिया गया। वहीं दरोगा सतपाल सिंह की ओर से अनिल शर्मा, प्रमोद शर्मा, उमेश शर्मा, इमरान, रामेश्वर, घनश्याम शर्मा, देवेंद्र, महेंद्र साथ एक अन्य के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, लोकरक्षक से अभद्रता और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।

भाजपा विधायक पप्पू भरतौल उर्फ राजेश मिश्रा ने कहा कि एससीएसटी का दुरप्रयोग किया गया है आज कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा तो आगे विधायक, सांसद और मंत्रियो पर भी मुकदमा दर्ज होंगे। उन्होंने इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक ले जाने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+