बागपत: छात्रों के दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो
बागपत। बड़ौत में मामूली कहासुनी को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है। वीडियो में छात्र आपसे में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि वहीं खड़े किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

घटना बागपत के बड़ौत नगर पालिका के पास नेहरू मार्केट की है। यहां पर मामूली कहासुनी को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मार पीट हुई है। छात्रों का एक गुट दूसरे गुट के छात्रों को पीट रहा है। बीच बाजार हो रही इस लड़ाई का वीडियो वहीं खड़े किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया।
लोगों की मानें तो लड़ाई का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। इस बात की सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन पुलिस समय से मौके पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि कुछ ही देर में छात्रों के दोनों गुट मौके से फरार हो गए। एसआई हेमेंत बालियान का कहना है कि वीडियो के आधार पर छात्रों की पहचान कराई जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications