आगरा में शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
आगरा। यूपी के आगरा में घटिया आजम खां स्थित हरियाली वाटिका मैरिज होम उस समय युद्ध का मैदान बन गया जब शादी समारोह के दौरान लड़का और लड़की पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला बीती 5 जनवरी का है। लड़का पक्ष लोहामंडी और लड़की पक्ष नाई की मंडी का है।

शादी समारोह का आयोजन घटिया स्थित हरियाली वाटिका में चल रहा था। शादी में खाने को लेकर विवाद हुआ। पहले कहासुनी हुई, गाली-गलौज और फिर देखते ही देखते पूरा हरियाली वाटिका मानों युद्ध के मैदान में बन गया। महिलाएं अपने बच्चों को गोद में उठाकर जान बचाकर भागने लगी।
लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के लोगों ने मोर्चा संभाल लिया। कोई कुर्सी फेंक रहा था कोई घूंसे चला रहा था। कोई थप्पड़ों की बरसात कर रहा था तो किसी पर दनादन-दनादन घूंसे पड़ रहे थे। 5 जनवरी को हरियाली वाटिका में युवक और युवती पक्ष के बीच मारपीट और विवाद का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हरियाली वाटिका में महासंग्राम का नजारा देखा जा रहा है। महिलाओं की चीख-पुकार, पुरुषों की गाली-गलौज और लात घूसों की बरसात भी देखी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications