यूपी: प्रेमिका के लिए उसके परिजनों से भिड़ा प्रेमी, शादी के नाम पर बुलाकर की पिटाई, वीडियो वायरल
मिर्जापुर। जब प्यार किया तो डरना क्या, प्यार किया कोई चोरी नहीं की कुछ याद आया। हां, ये गाना है मुगल-ए-आजम फिल्म का। कुछ ऐसा ही यूपी के मिर्जापुर में देखने को मिला।जहां एक प्रेमी-प्रेमिका ने अपने प्यार को पाने के लिए अपने परिवार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। दोनों प्रेमी युगल एक दूसरे से प्यार करते थे लेकिन घरवालों के व शादी ना होने के डर से इन्होंने घर छोड़ना का इरादा बनाया और एक साथ फरार हो गए। दोनों के परिवारवालों ने बाद में इन्हें कचहरी बुलाया ताकि इन दोनों की शादी कराई जा सके। लेकिन यहां जो हुआ वो देखने लायक नजारा था। कोर्ट पहुंचने पर लड़की के परिजन लड़की को अपने साथ ले जाने लगे जिसके बाद प्रेमी लड़की के परिजनों से भिड़ गया। प्रेमी युगल ने एक दूसरे को बीच सड़क गले लगाकर हंगामा किया। वहीं प्रेमिका भी अपनी जिद्द पर अड़ी हुई थी उसका कहना था कि वो भी अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ ले गई।

परिजनों ने धोखे से बुलाकर शादी से किया इनकार
कुछ वक्त पहले प्रेम-प्रसंग व शादी न हो पाने के कारण अहरौरा थाना क्षेत्र का एक युवक अपनी प्रेमिका को लेकर भागा गया था। दोनों के परिजनो ने उन्हें कचहरी बुलाकर शादी कराने की बात कहकर वापस बुलाया। जब दोनों प्रेमी युगल कचहरी पहुंचे तब लड़की के परिवारवालों ने शादी से इनकार कर दिया साथ ही लड़की को वापस ले जाने लगे। प्रेमी के विरोध करने पर लड़की के परिवारवालों ने उसकी पिटाई की। दोनों अपने परिजनो से बगावत करते हुए अपने परिवारवालों से भिड़ गए तथा सड़क पर एक-दूसरे से लिपटकर साथ जीने-मरने की कसम खाने लगे।
पुलिस ने कहा नाबालिग है लड़की
जिल पंचायत पर हंगाम के बाद शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शहर कोतवाल अरुण यादव ने कहा कि अहरौरा थाने का मामला है। जिस लड़की को युवक लेकर भागा था वह अभी नाबालिग है। कचहरी आने पर लड़की के परिजन उसे ले जा रहे थे, पर वे नहीं माने। पुलिस ने दोनों को ले जाकर लड़की को नारी निकेतन और लड़के को पुलिस कस्टडी में सौंपा दिया है। अब आगे की कार्रवाई अहरौरा पुलिस करेगी।












Click it and Unblock the Notifications