यूपी: बेटे से गलत संबंधों को लेकर महिला को किया गया आग के हवाले, अस्पताल में हुई मौत

कानपुर। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने दूसरी महिला को बेटे के साथ गलत संबंधों के खातिर आग के हवाले कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच गई। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई है।

यूपी: बेटे से गलत संबंधों को लेकर महिला को किया गया आग के हवाले, अस्पताल में हुई मौत

सदर कोतवाली स्थित हुसैन नगर गांव में मामूली विवाद के चलते पड़ोस में रहने वाली महिला रीता ने अपनी पड़ोसी रोशनी नाम कि महिला को उसके ही घर मारने की कोशिश की। रीता ने रोशनी पर केरोसिन डाल जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। आपको बताते चलें की उन्नाव में कोई ना कोई नई घटनाएं महिलाओं और युवतियों के साथ में घटती रहती है। पुलिस महकमे का डर तो मानों खत्म सा हो गया है।

कुछ दिन पहले अपने ही बेटे से गलत संबंधों को लेकर रीता का उसकी पड़ोसी रोशनी से मामूली विवाद हुआ था। जिसके चलते रीता ने रोशनी को मार डालने की योजना बनाई। रीता ऐसे मौके की तलाश में थी जब रोशनी के घर कोई ना हो। जब घर के सभी लोग काम से बाहर गए हुए थे, उस वक्त रीता ने रोशनी को जान से मारने की कोशिश की। रीता अपने बेटे अंशू तथा बहन सरिता के साथ इस घटनाक्रम में शरीक थी।

पुलिस की माने तो 4 लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है और जल्द से जल्द करवाई की जाएगी। युवती को प्राथमिक उपचार देकर कानपुर हैलट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था जहां महिला की गंभीर हालत में मौत हो गई है।

भी पढ़ें- यूपी: रिहायशी इलाके में निकला विशालकाय अजगर, पुलिस और वन विभाग की टीम थी लापता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+