यूपी: रिहायशी इलाके में निकला विशालकाय अजगर, पुलिस और वन विभाग की टीम थी लापता

लखनऊ। जरा सोचिए कि अगर किसी रिहायशी इलाके में एक विशालकाय अजगर निकल आए और पुलिस आकर भी कोई मदद ना करे तो क्या होगा। कुछ ऐसा ही मामला लखनऊ से आया है जहां वजीरगंज थाना क्षेत्र के सीडीआरआई ऑफिस के बाहर, जहां एक बिजली के मीटर बॉक्स में अजगर देखने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही डायल 100 और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर वापस चली गई और घंटों इंतजार के बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची।

यूपी: रिहायशी इलाके में निकला विशालकाय अजगर, पुलिस और वनविभाग की टीम मौके से थी नदारद

अब ऐसे में अजगर को खुला छोड़ना भी मुसीबत से कम नहीं था। इसलिए स्थानीय निवासी आसिफ जमशेद ने बहादुरी दिखाते हुए विशालकाय अजगर को बिजली के बने पैनल से जान जोखिम में डाल कर बाहर निकाला। साथ ही अजगर को एक कपड़े से बांधकर रख दिया। जिसके बाद लोगों ने आसिफ की जमकर तारीफ की तो वहीं पुलिस की जमकर बुराई भी की।

देर रात तक वन विभाग के कर्मचारियों का इंतजार किया जा रहा था कि कब वह आए और इस अजगर को अपने साथ ले जाएं। राजधानी लखनऊ में अजगर मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी रिहायशी इलाकों में कई जगह अजगर जैसे विशालकाय सांप मिलने का सिलसिला देखा जा चुका है।

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस ने एक बार फिर किया वर्दी को शर्मासार, टैंकर से पेट्रोल चोरी करने का वीडियो हुआ वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+