गर्लफ्रेंड को गोली मार फौजी ने खुद को उड़ाया, गोद में सिर रखकर कहती रही प्रेमिका- 'इसे बचा लो'

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में एक प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को भी गोली मारी ली। गोली लगने से दोनो घायल हो गए। बता दें कि गोली लगने के बाद भी प्रेमिका अपने प्रेमी की जान बचाने के लिए लोगो से मदद मांगती रही, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नही की। सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया। प्रेमी की गम्भीर हालत देखते हुए सैफई पीजीआई रैफर किया गया। बता दें कि प्रेमी युवक फौज में कार्यरत है, और बहन की शादी के लिए इटावा आया हुआ था।

Fauji also fires himself after shooting girlfriend in etawah

यह था मामला
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम चडरौआ निवासी शिवम यादव (22) पुत्र मुनेश सिंह यादव फौज में सैनिक है। वह हैदराबाद में तैनात है और 17 फरवरी को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आया था। बता दें कि शिवम और पड़ोस के गांव भैसाई निवासी रचना (20) के बीच प्रेम संबंध है। सोमवार को शिवम रिश्तेदारी में नगला चित जाने की बात कह कर बाइक लेकर घर से निकला गया। रास्ते से उसने रचना को भी साथ ले लिया। शाम करीब 4 बजे वे ऊमरसेंडा नहर पटरी होते हुए वे नगला चित गांव के बाहर आकर रुके और सड़क किनारे बैठकर बात करने लगे। रचना के मुताबिक शिवम ने उससे साथ चलने को कहा। उसने घर से भागकर शादी करने से इनकार किया तो शिवम ने पहले रचना को फिर खुद को गोली मार ली।

Fauji also fires himself after shooting girlfriend in etawah

प्रेमिका ने लगाई प्रेमी को बचाने की गुहार
प्रेमिका रचना ने अपने प्रेमी को बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिस केस होने के कारण वहा पर मौजूद लोग उसे बचाने के लिए आगे नहीं आऐ। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को इटावा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन प्रेमी की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने प्रेमी शिवम को सैफई पीजीआई रैफर कर दिया।

क्या कहना हैं पुलिस का
वहीं इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शिवम और रचना एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। फिलहाल प्रेमी शिवम की हालत गंभीर है, इनको सैफई पीजीआई रैफर कर मामले की पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+