बच्चे के बीमार होने पर पुरुषों को भी मिल सकती है साल में 180 दिन की छुट्टी
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने अपनी महिला कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को सेवा के दौरान बच्चों की देखभाल के लिये कुल 180 दिन के सवैतनिक अवकाश देने का फैसला किया है। ये छुट्टियां बच्चों की उम्र 18 साल होने तक ली जा सकती हैं। महिला कर्मचारी साल में तीन बार इस छुट्टी की मांग करने की हकदार होंगी।

वित्त मंत्री सुधीर मुंगातिवार ने बताया कि मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
इसके अनुसार राज्य की सरकारी महिला कर्मचारी अपने बच्चों की देखभाल के लिए 180 दिनों की सवैतनिक छुट्टी ले सकती हैं। मंत्री ने बताया कि बच्चों की 10वीं या 12वीं की परीक्षा के दौरान भी इस सुविधा का लाभ महिला कर्मचारी उठा सकती हैं।
पत्नी की मौत होने और बच्चे की उम्र 18 साल से कम होने पर पुरूष कर्मचारियों को भी इस सुविधा का लाभ दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि साल में तीन बार महिला कर्मचारी छुट्टी की मांग कर सकती हैं। इस सुविधा के अनुसार वेतन में कोई कटौती नहीं होगी।
यह भी पढ़ें- कुत्ते ने काटा, नहीं मिली एंटी रैबिज दवा, 7 बेटियों के बाप की दर्दनाक मौत












Click it and Unblock the Notifications