गाजियाबाद: पत्नी को बताए बिना बाप ने 50 हजार में बेच दिया 5 दिन का बच्चा

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही पति पर उसके 5 दिन के बेटे को बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। दरअसल युवती ने डेढ़ साल पहले गैर समुदाय के युवक से प्रेम विवाह किया था। इस युवक ने पत्नी की डिलीवरी के पांच दिन बाद की बच्चा बेच दिया। इस मामले खुलासा तब हुआ जब महिला के हाथ गोदनामे का एग्रीमेंट लगा। बच्चे की मां ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

child

पीड़ित महिला बरेली की रहने वाली है। तीन साल पहले उसने अपने ही शहर के एक मुस्लिम लड़के से लव मैरिज कर ली थी। दोनों ही अपना घर छोड़कर नोएडा में रह रहे थे। युवती के इस कदम के बाद उसे परिजनों ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। दोनों ही नोएडा काम करते हैं और क्रासिंग्स रिपब्लिक सिटी की आम्रपाली सोसायटी में रहते हैं। युवती के मुताबिक दिसंबर 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। बीते 15 अप्रैल को महिला को कविनगर के एक हॉस्पिटल में एक लड़का पैदा हुआ। इसके बाद युवकी ने पांच दिन बाद लड़के को किसी और को दे दिया।

युवक ने अपनी पत्नी को बताया कि दोनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए पांच-छह महीने के लिए बच्चा पालने के लिए किसी और को दे रहा है। इसके बाद वह अपना बच्चा वापस ले आएँगे। इसके लिए उसने एक कॉपी पर युवती के साइन भी लिए थे।

कुछ दिन बाद उसके हाथ एक कॉपी लगी। जिसनें बच्चे को किसी को गोद देने का जिक्र था। महिला का आरोप है कि उसने अस्पताल में अपने पति को किसी को 40-50 हजार में बच्चा देने की बात कहते सुना था। युवती के मुताबिक उसने जब इस बारे में पति से बात की तो उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद उसका पति घर छोड़कर चला गया है। महिला ने पुलिस में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

ये भी पढ़ें: 7 साल बाद लावारिस रेनू के मां-बाप आए सामने, बच्ची को पालने वाला बोला- 'वो मेरे जिगर का टुकड़ा है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+