यूपी: बाढ़ में डूबे 70 गांव, प्रशासन ने नावें तो भेजी पर चलाने वाले नहीं

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों को नाव तो उपलब्ध कर दी, लेकिन इन नावों को चलाने के लिए प्रशासन को कोई नाविक नहीं दिया। गांव वाले मजबूर होकर खुद नाव चला रहे है। इसका मुख्य कारण यह है कि नाव चालकों को उनकी पिछले वर्ष का मेहनत अभी तक नहीं दिया गया। ऐसे 70 गांव के लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए है।

Farrukhabad wages to the sailors not found here

जोगराजपुर, रामपुर, कंचनपुर, सुंदरपुर, कछुआ गाड़ा, उदयपुर, आशा की मड़ैया, तीसराम की मड़ैया, सहित 70 गांव ऐसे है जिनको बाढ़ के पानी ने चारों तरफ से घेर लिया है। इन गांवों का सम्पर्क मुख्य मार्ग से कट चुका है आने जाने का एक मात्र सहारा है वो है नाव। उसको भी चलाने वाला कोई नहीं है। वहीं, इन सभी गांव के पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी अपने घरों में कैद हो गए।

वहीं, कुछ छात्र स्कूल जाते है तो उन्हें खुद नाव चलाकर जाना पड़ता है, ऐसे में उनके घर वालों को डर बना सताता रहता है। वहीं, बाढ़ पानी में तमाम प्रकार के मच्छर पैदा हो रहे है। गांवों वालो का कहना कि गांव में कोई भी डॉक्टर नहीं आता है क्योंकि उनको भी बाढ़ का डर सता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+