नाबालिग गैंगरेप पीड़िता अगले माह देगी बच्चे को जन्म, मां ने बयां किया उसका दर्द

Uttar pradesh news (फर्रुखाबाद)। गैंगरेप पीड़िता एक नाबालिग लड़की का जीवन इन दिनों बहुत दुख-दर्द से जूझ रहा है। वह प्रेग्नेंट है। बलात्कारी उसे व उसके परिवार को धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता पर अबॉर्शन का दवाब बनाया, जिसके चलते उसका अपने ही घर से निकलना दूभर हो गया। डॉक्टरों का कहना है कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की अगले माह डिलीवरी हो सकती है। ऐसे में पीड़िता की मां ने उसकी आपबीती बयां की है।

Farrukhabad: Minor victim will give a birth to her child on next Month

मामला फर्रुखाबाद जनपद के थाना शमसाबाद इलाके का है। पुलिस में हुई शिकायत के मुताबिक, अफसार और इजहार नामक दरिंदों ने 15 साल की​ किशोरी का गैंगरेप किया था। पुलिस ने अफसार को तो पकड़ लिया था, लेकिन इजहार फरार हो गया। जिसे अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। वह (इजहार) अपने भाईयों के साथ मिलकर किशोरी और उसके परिवार को धमकाता है। परिवार पर किशोरी का लगातार गर्भपात कराने का दवाब भी बना चुका है।

किशोरी की मां का कहना है कि पुलिस ने इजहार को नहीं पकड़ा। इजहार और उसके लोगों के चलते बेटी घर में भी डरी सहमी रहती है। उसे बच्चा भी होने वाला है। डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि अगले माह तक बेटी की डिलीवरी होगी। ऐसे में पूरा परिवार दहशत में है कि कब क्या हो जाए। क्या ​पुलिस हमें न्याय दिलाएगी? वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+