यूपी: इस जगह सामने आया ऑनर किलिंग का मामला, प्रेमिका का शव खेत में फेंका

फार्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद स्थित मोहम्मदाबाद क्षेत्र में एक प्रेम कहानी का अंत हो गया। प्रेमिका का शव खेत में पड़ा पाया गया। जबकि प्रेमी की अस्पताल में मौत हो गई। प्रेमी और प्रेमिका की मौत पर ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। छात्रा के गले में रस्सी के निशान मिले हैं। जिस दिन ये घटना हुई उस दिन लड़की के पिता उसके रिश्ते के लिए लड़का देखने गए थे।

यूपी: इस जगह सामने आया ऑनर किलिंग का मामला, प्रेमिका का शव खेत में फेंका

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नकटपुर निवासी आरती पुत्री शेर सिंह राजपूत की बीती रात हत्या कर शव खेत में फेंका दिया गया। परिजनों की माने तो रात लगभग 12 बजे आरती शौच के लिए उठी थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो अन्य परिजनों के साथ उसको तलाश करना शुरू कर दिया। काफी देर तलाश करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजन सुबह होने का इंतजार करने लगे और घर लौट गए। सुबह छात्रा आरती की लाश घर से लगभग 100 मीटर दूर एक खेत में पड़ी मिली।

उसी समय गांव के रामतीर्थ नामक शख्स ने सुबह अपने परिजनों को सूचना दी की उसकी हालत खराब है। जिसके बाद रामतीर्थ के परिजनों ने डायल 100 को फोन किया। मौके पर डायल 100 के साथ ही प्रभारी निरीक्षक अनूप निगम भी फोर्स के साथ मौके पर आ गए। रामतीर्थ को सीएचसी भेजा गया जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की मौत की कड़ी को सुलझाने में जुटी है। बीते दिन छात्रा आरती के पिता शेर सिंह उसके विवाह के लिये लड़का देखने गए थे। पुलिस की प्रथम जांच में लड़की की हत्या कर उसको खेत मे फेंका गया ऐसा कहा जा रहा है। क्योंकि पुलिस उसके प्रेमी को अस्पताल लेकर गई तबतक लड़की के परिजनों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी।

शक जताया जा रहा है कि यह मामला आनर किलिंग का लग रहा है क्योंकि दोनों परिवारों में जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। वहीं लड़का-लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे। उसी वजह से उसकी कम उम्र में उसके पिता विवाह करना चाहते थे। लेकिन लड़की अपने प्रेमी से ही विवाह करना चाहती थी उसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया हो।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मोहम्मदाबाद के गांव नकटपुर में एक युवक ने जहर खा लिया जिसको अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसकी गांव की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है प्रथम जाँच में दोनों नावलिको का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: चप्पल में इस तरीके से छिपाकर लाया जा रहा था सोना, एयरपोर्ट प्रशासन ने देखा तो रह गए दंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+