अवैध सवारियां भरने का विरोध कर रहे परिवहन अधिकारी को मालिक ने पीटा
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में अवैध रूप से रोडबेज बस अड्डे के निकट डग्गामार बस में सवारियां भरने से रोकने पर स्कॉर्पियों से आये दबंग बस मालिक ने अपने साथियों के साथ मिल कर यात्री कर अधिकारी का गलादबाकर उनके साथ जमकर मारपीट की। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कर्पियों सहित दो लोगों को कब्जे में ले लिया है।

परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी बीके आनन्द रोडबेज बस अड्डे पर डग्गामार बस में सबारियां भरे जाने की सूचना पर पंहुचे थे, जहां उन्हें एक डग्गामार बस सवारियां भरते हुए मिली। यात्रीकर अधिकारी (पीटीओ) को देखकर उसने सवारियां उतार दीं, जिसके बाद उन्होंने चालक से बस के कागजात मांगे। लेकिन उसने कागजात दिखाने से इनकार कर दिया| पीटीओ ने बस को कब्जे में ले लिया। उसे कार्रवाई के लिये ले जाने लगे तभी उनसे वाहन स्वामी को फोन कर दिया।
वाहन स्वामी स्कर्पियों पर सवार होकर आए और पीटीओ की सरकारी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और मारपीट करने लगे और जान से मारने की नीयत से गला दबा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं पूरी घटना के बाद दबंग के कुछ गुर्गे कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज करबाने गए पी टी ओं के साथ कोतवाली तक पहुंच गए और तहरीर लिख रहे पी टी ओं के सामने कुर्सी पर बैठकर लगातार दबाव बनाने की कोशिश में लगे रहे। जानकारी के मुताबिक मारपीट करने बाले सभी युवक बीजेपी भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह के बेहद ही नजदीकी हैं।
यात्री कर अधिकारी बीके आनन्द ने दी गई तहरीर में कहा है कि बस स्वामी ने उनका गला दबाया और उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और स्कर्पियो सवार पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भाई सहित दो को दबोच लिया। पुलिस ने स्कर्पियो भी कब्जे में ले ली गई।












Click it and Unblock the Notifications