Farmers Protest: वाजपेयी या आडवाणी होते तो किसानों की बात मान लेते, मोदी सरकार...', बोले राकेश टिकैत
Farmers Protest: किसानों का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है। सरकार के साथ तीन दौरे की बातचीत बेनतीजा रही। अब रविवार को चौथे दौर की बातचीत होगी। इस बीच किसान आंदोलन के समर्थन में आहूत भाकियू की पंचायत में 21 फरवरी को यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड़ और दिल्ली के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का एलान किया गया है।
इसके अलावा 26 और 27 फरवरी को किसान हरिद्वार से गाजीपुर तक प्रदर्शन करेंगे। अपने-अपने क्षेत्र में हाईवे पर दिल्ली की ओर ट्रैक्टर खड़े कर विरोध जताएंगे। हालांकि, हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। इसके लिए हाईवे को वन-वे कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kisan Andolan News: बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने दिया बयान कहा- 'वेस्ट यूपी के किसानों से दिल्ली अब दूर नही'
हम सरकार से टकराव नहीं चाहते- टिकैत
भाकियू की मासिक पंचायत में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड़ और दिल्ली के पदाधिकारी शामिल हुए। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार के पास अभी भी समय है। हम सरकार से टकराव नहीं चाहते हैं। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पूंजीपतियों के गैंग ने भाजपा पर कब्जा कर लिया है।
मोदी सरकार नहीं मान रही बात- राकेश टिकैत
राकेश टिकैत ने कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी या लाल कृष्ण आडवाणी होते तो किसानों की बात मान लेते। लेकिन यह सरकार किसानों की बात नहीं मानेगी।
यह भी पढ़ें- Kisan Andolan: राकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना,कहा- 'ग्रामीण बाजार को खत्म करने की सरकार कर रही साजिश'












Click it and Unblock the Notifications