Kisan Andolan: राकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना,कहा- 'ग्रामीण बाजार को खत्म करने की सरकार कर रही साजिश'
Farmers Protest News Uttar Pradesh: किसान आंदोलन आज चौथे दिन भी जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज पूरे देश में बंद का आह्वान किया गया है। जगह-जगह चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। लगातार मांग करने के बाद भी किसान हित में सरकार फैसला नहीं ले रही है। देश में भाजपा की नहीं बल्कि पूंजीपतियों की सरकार चल रही है। किसानों को खत्म करने की और ग्रामीण बाजारों को खत्म करने की सरकार की साजिश है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार किसानों को हराने का काम कर रही है जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी।

उन्होंने कहां कि सिसौली में किसानों की महापंचायत बुलाई गयी है। इसमें आंदोलन के आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। हम तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक सरकार किसानों की मांगे पूरी नहीं करती। किसानों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को हमारी मांगे मामनी होंगी।












Click it and Unblock the Notifications