Kisan Andolan News: बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने दिया बयान कहा- 'वेस्ट यूपी के किसानों से दिल्ली अब दूर नही'
Kisan Andolan Bharat Band News: संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार यानी आज ग्रामीण भारत बंद का एलान किया है। इस बंद का पश्चिमी यूपी में भी बड़ा असर देखने को मिल रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने भी इस ग्रामीण बंद को लेकर अपनी तैयारी कर ली है। किसानों से भी आह्वान कर लिया गया है कि बंद को सफल बनाने में पूरी ताकत लगा दें। इस दौरान बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधा है।
बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि ग्रामीण पृष्ठभूूमि के लोग अपनी दुकानें बंद रखें। मुजफ्फरनगर में जगह-जगह चक्का जाम किया जा रहा है। सरकार ने इससे भी नहीं बात मानी तो शनिवार को सिसौली मुख्यालय पर किसान आंदोलन की आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब से आने वाले किसान अभी तक दिल्ली बार्डर पर नहीं पहुंचे हैं। वे भी जल्द पहुंच जाएंगे। वेस्ट यूपी के किसानों ने दिल्ली दूर नहीं है। जब भी संयुक्त किसान मोर्चा के साथ बीकेयू कार्यकर्ता दिल्ली पर चढ़ाई करेंगे।
'किसान तो नहीं देते चुनावी बांड, क्यों ना मांगे MSP', Kisan Andolan के बीच राहुल गांधी का BJP पर तीखा हमला
भारतीय किसान यूनियन नेता गुलबहार राव ने यूपी के मुजफ्फरनगर में सब्जी मंडी बंद होने पर बात की। उन्होंने कहा कि, 'एक मंडी तभी चलती है जब किसान अपनी फसल बेचने आते हैं। किसान आज यहां भी नहीं आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications