राजस्थान: आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने जब्त किया 25 लाख का नकली नोट, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में ठीक एक महीने पहले पकड़े गए एक करोड़ रुपए के नकली नोट के बाद अब 25 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। चुनाव आचार संहिता के लागू होने के बाद नकली नोट की खेप पकड़ने की ये राजस्थान में पहली कार्रवाई है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने नकली नोट के साथ आरोपी को जयपुर के नजदीक सीकर रोड स्थित टाटियावास टोल नाके के पास से पकड़ा है। उसकी निशानदेही पर उसे नकली नोट देने वाले मुजरिम को भी पकड़ लिया गया है।

राजस्थान: आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने जब्त किया 25 लाख का नकली नोट, आरोपी गिरफ्तार

नकली नोट की खेप पकड़नेवाली टीम के प्रभारी जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के सहायक पुलिस आयुक्त महावीर प्रसाद शर्मा के अनुसार हमारी टीम को जाली नोटों से भरे परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद टाटियावास टोल नाके के आस-पास नाकाबंदी करवाई गई थी। नाकाबंदी के दौरान खुद महावीर प्रसाद शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नाकाबंदी के दौरान करीब 25 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ सीकर के नीमकाथाना निवासी 40 वर्षीय आसू जेफ को पकड़ लिया। आसू जेफ से दो-दो हजार के नकली नोट बरामद किए गए। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में आसू जेफ ने बताया कि वह ये नकली नोट नीमकाथाना निवासी सुनील कुमार मीणा से लाया है।

इसके बाद पुलिस ने सुनील कुमार को भी पकड़ दिया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वह ये नकली नोट जयपुर में चलाना चाह रहे थे। महावीर प्रसाद के अनुसार मामले की एफआईआर चौमूं थाने में दर्ज करवाई गई है। मामले की जांच अभी जारी है। आरोपियों की सूचना के आधार पर पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है और तलाशी भी ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+