वाराणसी में पकड़ा गया फर्जी एयरफोर्स अधिकारी, आईबी कर रही पूछताछ

फर्जी अधिकारी के पास से एयरफोर्स की वर्दी, आई कार्ड और फर्जी दस्तावेज के साथ कई कागजात बरामद हुए हैं। फर्जी ऑफिसर को हिरासत में लेकर आईबी और जिला प्रशासन के आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ वाराणसी में फर्जी एयरफोर्स ऑफिसर के पकड़े जाने से प्रशासनिक अमले में हड़कंम्प मच गया। मामला काशी हिन्दू विश्वविद्यालय कैम्पस के अंदर स्थित एनसीसी ऑफिस के पास का है। जहां से एयरफोर्स के जवानों खुद को एयरफोर्स ऑफिसर बताने वाले एक शख्स को पकड़ा, जांच में पता चला कि ये फर्जी एयरफोर्स अधिकारी है।

मोदी के 'गढ़' में पकड़ाया फर्जी एयरफोर्स अधिकारी, जांच जारी

फर्जी अधिकारी में हिरासत में लिया गया

पकड़े गए फर्जी अधिकारी के पास से एयरफोर्स की वर्दी, आई कार्ड और फर्जी दस्तावेज के साथ कई कागजात बरामद हुए हैं। फर्जी ऑफिसर को हिरासत में लेकर आईबी और जिला प्रशासन के आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

क्या कहते हैं एनसीसी के अधिकारी

क्या कहते हैं एनसीसी के अधिकारी

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एनसीसी के ऑफिसर एन सिंह ने वनइंडिया को बताया कि सुबह एक व्यक्ति बटालियन में आकर अपने आपको एयरफोर्स का ऑफिसर बता रहा था और हमारे प्ले स्टॉफ से मिलने की बात कह रहा था। लेकिन वो जिसके बारे में पूछ रहा था वह छुट्टी पर है।

यूं हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

यूं हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

जब पकड़े गए शख्स से हमने बात किया तो उसके बात करने के तरीके से हमारे जवानों को शक हुआ कि ये मामला संदिग्ध है। जिसके बाद उसे पकड़ कर पूछताछ करना शुरू किया गया। इस पूछताछ में हमने उससे जब नाम पूछा तो उसने अपना नाम गलत बताया और पता भी गलत बताया लेकिन जब उसको चेक किया गया तो उसके सर्टिफिकेट से उसके नाम और नंबर अलग थे।

सख्ती से जांच में किया खुलासा

सख्ती से जांच में किया खुलासा

सख्ती से जांच करने पर इसके पास से एयरफोर्स की वर्दी के साथ फर्जी कागजात भी मिले हैं। जिसकी सूचना हमने जिला प्रशासन को दिया। सूचना के बाद आईबी ऑफिसर के साथ एयरफोर्स के ऑफिसर और आलाधिकारी हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर कर रहे हैं।

कौन है ये फर्जी अधिकारी

कौन है ये फर्जी अधिकारी

वाराणसी पुलिस और NCC के अधिकारियों ने वनइंडिया को बताया की दस्तावेज के आधार पर इस शख्स का नाम सनी सिंह है और ये दिल्ली का रहने वाला है। इसे सेना में भर्ती का शौक था और ये ऐसे ही घूम-घूम कर सेना में नौकरी लगवाने का फर्जीवाड़ा करता हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+