आगरा में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, पुलिस ने किया जब्त
आगरा। यूपी के आगरा में थाना रकाबगंज क्षेत्र के बालूगंज में मुखबिर की सूचना के आधार पर टेलीफोन विभाग में कार्यरत विष्णु दयाल सक्सेना के घर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस छापे में 30 बोरी तकरीबन साढे़ छह कुंतल बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने यहां से कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया कि दीपावली त्योहार के मद्देनजर पुलिस द्वारा लगातार अवैध आतिशबाजी बनाने और बेचने वालो के खिलाफ छापामार कार्रवाई की जा रही है। थाना रकाबगंज क्षेत्र में कार्रवाई कर साढ़े छह कुंतल बारूद बरामद किया गया है।
बालूगंज क्षेत्र के रहने वाले विष्णु दयाल सक्सेना टेलीफोन विभाग में कार्यरत हैं, इनके पुत्र गगन सक्सेना आतिशबाजी का काम करते हैं। घर से 30 बोरी तकरीबन साढे़ छह कुंतल बारूद बरामद की गई जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

रकाबगंज थाना क्षेत्र के चैकी बालुगंज इलाके में हमको विस्फोटक मिले हैं, पटाखे मिले हैं जो देसी हैं। लगभग 28 बोरों में ये 6 कुंटल 20 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है जिसको सीज किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications