मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे अखिलेश, सुलह की संभावना तेज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नए अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करने उनके आवास पांच विक्रमादित्य मार्ग पहुंचे हैं। बाप-बटे के बीच तकरीबन 2 घंटे तक बातचीत चली। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि उन दोनों के बीच किस मुद्दे पर बातचीत हुई।

akhilesh

पार्टी कार्यकर्ता इस मुलाकत को एक शुभ संकेत मान रहे है। यूपी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के अंदर गहराया विवाद अब शायद नया मोड़ ले सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि यह मुलाकात एक सुलह की ओर बढ़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले आगरा जाने से दो दिन पहले अखिलेश यादव उनसे भेंट करने उनके आवास पर गए थे। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश और मुलायम के बीच शिवपाल यादव को लेकर चर्चा हो रही है।

बताया जा रहा है कि ये मुलाकात बंद कमरे में चल रही है मुलायम सिंह यादव के नई पार्टी बनाने से इनकार करने के बाद अखिलेश ने उनसे मुलाकात करके राष्ट्रीय अधिवेशन में आने का निमंत्रण दिया था। हालांकि मुलायम सिंह उस अधिवेशन में नहीं गए थे। वहीं राष्ट्रीय अधिवेशन से एक दिन पहले शिवपाल ने अखिलेश को फोन करके नए अध्यक्ष बनने की अग्रिम बधाई दी, तो अखिलेश ने भी कहा कि चाचा का हमेशा से उन पर आशीर्वाद रहा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+