बीजेपी MLA सुरेंद्र सिंह के विवादित बोल: हर हिंदू पैदा करे 5 बच्चे तभी बचेगा हिंदुत्व

लखनऊ। विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक और विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि हिंदुओं की आबादी में इजाफा होना चाहिए और इसके लिए जरूरी है कि सभी हिंदू कम से कम पांच बच्चे पैदा करें। आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बैरिया सीट से बीजेपी के विधायक हैं और अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।

बीजेपी MLA सुरेंद्र सिंह के विवादित बोल: हर हिंदू पैदा करे 5 बच्चे तभी बचेगा

हिंदुओं की जनसंख्‍या को लेकर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हर महंत की इच्छा है कि कम से कम पांच बच्चे, हिंदू युगल कम से कम पांच बच्चे पैदा करें तो भारतीय ताकत बनी रहेगी। हिंदुस्तान में हिंदुत्व बना रहेगा।' आपको बता दें कि सुरेंद्र सिंह ने जिन्‍ना को जल्‍लाद कहा था उन्‍होंने कहा था कि 'जिन्ना को आतंकी नहीं कहूंगा लेकिन राष्ट्रविरोधी चिंतन का व्यक्ति जरूर कहूंगा। आतंकी इसलिए नहीं कहूंगा क्योंकि स्वतंत्रता आंदोलन में जिन्ना भी एक सहभागी के रूप में थे। जिन्ना बाद में पाकिस्तान चले गए।

उन्होंने भारत को कभी अपना राष्ट्र नहीं माना। पाकिस्तान परस्त लोगों को भारत की धरती पर सम्मान नहीं मिलना चाहिए।' इसके अलावा सुरेंद्र सिंह ने कहा था अधिकारियों से अच्छा चरित्र वेश्याओं का होता है, वह पैसा लेकर कम से कम अपना काम तो करती हैं और स्टेज पर नाचती हैं। लेकिन ये अधिकारी तो पैसा लेकर भी अपना काम करेंगे कि नहीं इसकी कोई गारंटी ही नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+