शादी के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, लाखों खर्च करने के बाद भी अधूरी रह गई दुल्हन की ख्वाहिश
उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बदायूं जनपद में एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से निकाह करने पहुंचा। लेकिन निगाह में देरी होने के कारण दुल्हन हेलीकॉप्टर से विदा नहीं हो सकी और दूल्हा दुल्हन को छोड़कर पायलट हेलीकॉप्टर लेकर उड़ गया।
निकाह के बाद में दूल्हा दुल्हन को कार से लेकर अपने घर आया। वहीं हेलीकॉप्टर से उड़ने की दुल्हन की ख्वाहिश अधूरी रह गई। इस मामले में दूल्हे और उसके परिजनों द्वारा जिस कंपनी से हेलीकॉप्टर बुक किया गया था उस कंपनी से शिकायत की गई है।

बताया जा रहा है कि बदायूं जनपद के कुंवर गांव थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक की शादी शहर में स्थित है कि युवती के साथ तय थी। शादी की बात तय होने के बाद दुल्हन के घर वालों द्वारा कहा गया कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी हेलीकॉप्टर से जाए।
ऐसे में दोनों पक्ष इस बात पर राजी हो गए। रविवार को निकाह की तारीख तय थी। ऐसे में दूल्हे द्वारा एक कंपनी से हेलीकॉप्टर बुक कराया गया। हेलीकॉप्टर बुक करने के बाद रविवार को दूल्हा अपने घर से हेलीकॉप्टर मैं बैठकर शादी करने के लिए मैरिज लान में पहुंचा।
हेलीकॉप्टर से दूल्हा पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग उसे देखने के लिए पहुंच गए थे। मैरिज लान में उतरने के बाद निकाह शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि निकाह में देर होने लगी। करीब 4:00 बजने के हेलीकॉप्टर का पायलट दूल्हा और दुल्हन को वहीं पर छोड़कर हेलीकॉप्टर लेकर जाने लगा।
जानकारी होने के बाद दूल्हा और दुल्हन के घर वाले उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने कहा कि हेलीकॉप्टर की बुकिंग 4:00 बजे तक ही थी। उसने यह भी कहा कि रात अधिक हो जाने पर विजिबिलिटी कम हो जाएगी और हेलीकॉप्टर उड़ नहीं पाएगा। ऐसे में वह दूल्हा और दुल्हन को छोड़कर हेलीकॉप्टर लेकर चला गया।












Click it and Unblock the Notifications