VIDEO: युवक कर रहा था नाबालिग को KISS करने की जिद, मना करने पर खींच ले गया अंदर

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिला में मनचलों के दिल और दिमाग से प्रशासन और सरकार का डर काफूर हो चुका है। इसकी बानगी गुरुवार को इटावा में देखने को मिली। मामला इटावा जिला के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के अड्डा गुलार गांधीनगर का है, जहां दिन में करीब 10 बजे अनिल कुमार के घर में एक शातिर किस्म का मनचला घुस कर नाबालिग लड़की से किस मांगने लगा और मना करने पर छेड़छाड़ करने लगा।

दबंग परिवार से है युवक

दबंग परिवार से है युवक

इस शातिर किस्म के मनचले ने लड़की को बुरी नीयत से जबरदस्ती पकड़ लिया, हालांकि किसी तरह लड़की ने अपनी अस्मिता को लुटते हुए बचाया। दबाव पड़ने पर हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है लेकिन युवक के दबंग परिवार से होने की वजह से किसी तरह की कार्रवाई करने से बच रही है।

पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है युवक

पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है युवक

प्रदेश की योगी सरकार बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की बात करती है। जिस तरीके से आज इटावा में खुलेआम अपराध हो रहे है। इससे सरकार और पुलिस प्रसाशन की पोल खुलती नजर आ रही है। हैरानी की बात ये है कि जब लड़कियाँ घर में सुरक्षित नहीं है, तो बाहर कैसे सुरक्षित रह सकेंगी। पीड़ित परिवार का कहना है, ये दबंग कई बार महिलाओं और लड़कियों के साथ हरकत कर चुका है। प्रसाशन किसी भी तरह से कार्रवाई करने में नाकाम है।

घर पर पढ़ाई कर रही थी लड़की

घर पर पढ़ाई कर रही थी लड़की

वहीं पीड़िता लक्ष्मी ने बताया कि वारदात उस वक्त हुई जब वह घर पर पढ़ाई कर रही थी। दरवाजे पर मनचले के आने पर सबसे पहले उसने गेट खोला। मनचले ने पहले लड़की के भाई के बार में जानकारी ली कि वह घर पर है या नहीं। भईया के घरपर ना होने से मनचले के हौसले और बुलंद हो गए। जिसके बाद वह बोला कि हमने तुम्हारी इतनी मदद की है इसलिए तुम मुझे किस दो। जब मैने मना कर दिया, उसने मुझे घर के अंदर खीच कर ले गया और मेरे साथ जोर जबरदस्ती की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+