Engineer's Day पर पढ़ें सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेम कहानी, कॉलेज से भेजा करते थे डिंपल को गुलाबी खत

Akhilesh Yadav love story : आज पूरा राष्ट्र 'इंजीनियर्स डे' मना रहा है, आज 'भारत रत्न' और देश के महान इंजीनियर एम विश्वेश्वरैया की जयंती हैं। राष्ट्र निर्माण में उनका विशेष योगदान रहा है और इसी वजह से उनके जन्मदिन को पूरा भारत 'अभियंता दिवस' के रूप में सेलिब्रेट करता है, इस बार 'इंजीनियर्स डे' की थीम 'Engineering for a Sustainable Future' है।

SP chief Akhilesh Yadav

आज इस खास दिन के अवसर पर हम आपको बताते हैं देश के एक ऐसे राजनेता के बारे में जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई तो की लेकिन उसमें अपना करियर नहीं बनाया बल्कि उन्होंने देश के सबसे युवा सीएम होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जी हां, आपने सही समझा, हम बात कर रहे थे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की, जिन्होंने राजनीति में आने से पहले इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की थी।

मैसूर के इंजीनियरिंग कॉलेज से की पढ़ाई

यूपी के पूर्व मुखिया और सपा संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव के ज्येष्ठ पुत्र अखिलेश ने मैसूर के श्री जयचामाराजेंद्र कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में स्नातक किया था और इसी की मास्टर डिग्री के लिए वो ऑस्ट्रेलिया भी गए थे।

कॉलेज के दिनों में हुई अखिलेश यादव से खूबसूरत गलती

कॉलेज के दिनों में तो अखिलेश राजनीति से दूर थे और वो आम लड़कों की ही तरह पढ़ाई और नौकरी के ही विषय में सोचा करते थे लेकिन इसी दौरान उनसे एक खूबसूरत गलती हुई क्योंकि पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात डिंपल यादव से हुई थी।

'अखिलेश यादव - बदलाव की लहर' में प्रेम कहानी का जिक्र

जानी मानी लेखिका सुनीता एरन की किताब 'अखिलेश यादव - बदलाव की लहर' में इस बात का जिक्र है। किताब के मुताबिक अखिलेश यादव और डिंपल की मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए एक पार्टी में हुई थी।

इंजीनिंयरिंग पढ़ते-पढ़ते हो गया इश्क

उस वक्त अखिलेश यादव की उम्र 21 साल थी और वो इंजीनिंयरिंग प्रथम वर्ष के छात्र थे और डिंपल यादव की उम्र 17 साल थी और वो स्कूल में पढ़ रही थीं। दोनों ने पहली नजर में ही एक-दूसरे को पसंद कर लिया और फिर दोनों में दोस्ती हो गई, जो कि जल्द ही प्रेम तब्दील हो गई थी लेकिन दोनों ने चार साल तक अपने इस रिश्ते को दुनिया-समाज और परिवार से छिपाकर रखा था।

ऑस्ट्रेलिया से भेजते थे डिंपल को गुलाबी खत

अखिलेश जब ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के लिए गए थे तो वो डिंपल यादव को वहां से 'पिंक लेटर' यानी 'गुलाबी खत' भेजते थे, जिसका जवाब डिंपल भी बराबर देती थीं। दो साल की पढ़ाई के बाद जब वो इंडिया लौटे तब उनके पिता को उनके और डिंपल के रिश्ते का बारे में पता चला।

क्योंकि डिंपल यादव पहाड़ी ठाकुर हैं...

हालांकि पहले वो इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि डिंपल यादव पहाड़ी ठाकुर हैं लेकिन बाद में उन्होंने अपने बेटे को शादी के लिए हरी झंडी दे दी और इसके बाद साल 1999 में दोनों की शादी धूम-धाम से हो गई। इस शादी से दोनों के तीन बच्चे ( दो बेटिंयां और एक बेटा) हैं।

शादी के बाद राजनीति में रखा कदम

शादी के बाद ही अखिलेश ने राजनीति में कदम रखा और साल 2000 में कन्नौज से पहली बार लोकसभा के सदस्य चुने गए उसके बाद उन्होंने लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीता था।

38 साल की उम्र में बने यूपी के सीएम

15 मार्च 2012 में अखिलेश यादव 38 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। वो अक्सर अपने बयानों और ट्वीट की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं, वो और डिंपल यादव सोशल मीडिया के भी चर्चित चेहरों में से एक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+