सहारनपुर में बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, दस हजार का इनामी घायल

सहारनपुर। सहारनपुर के ननोता क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश और एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है। ये मुठभेड़ थाना नानोता पुलिस और बदमाशों के बीच गंगोह रोड पर हुई। फायरिंग में 10 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। बदमाशो की फायरिंग में एक सिपाही भी घायल है। घायल सिपाही और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती करा गया है। बदमाश के पास से एक पिस्टल और लूट की एक बाइक बरामद हुई है।

चेकिंग के लिए नहीं रुके बदमाश

चेकिंग के लिए नहीं रुके बदमाश

पुलिस का कहना है कि एसओ बड़गांव भूपेन्द्र सिहं ने कस्बे में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। पुलिस ने इनको रुकने का इशारा किया लेकिन रुकने की जगह ये लोग तेजी से भाग निकले। दोनों ने मोटरसाइकिल सवार बिना रुके नानौता की तरफ तेजी से भाग निकले।

एसओ ने सर्विलांस पर दी सूचना

एसओ ने सर्विलांस पर दी सूचना

मोटरसाइकिल सवारों के सदिंग्ध होने और चेंकिग पर ना रुक भाग निकलने की जानकारी एसओ बड़गांव ने वायरलेस पर दी और खुद भी उनका पीछा किया। जानकारी मिलने के बाद एसओ नानोता और स्वाट टीम ने इनको गंगोह रोड पर रोक लिया। पुलिस से घिरता देख इन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। दोनो ओर से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। फायरिंग में नानौता थाने का सिपाही राहुल भी गोली लगने से घायल हो गया।

मुजफ्फरनगर का ईनामी निकला बदमाश

मुजफ्फरनगर का ईनामी निकला बदमाश

पुलिस ने बताया कि पकड़ में आया बदमाश मुजफ्फर नगर के थाना सिविल लाइन इलाके के मल्हुपुरा का रहने वाला यूनुस पुत्र शराफत है। जिस पर दस हजार का ईनाम है। पुलिस ने बदमाश के पास से 1 .32 की पिस्टल, मोटरसाइकिल, 12चोरी के मोबाइल फोन जो नानौता से चोरी किये थे, बरामद करने का दावा किया है। बदमाश पर कई मुकदमें दर्ज हैं, जिनमें एन डी पी एस 2013 सिविल लाइन मु नगर, नजीबाबाद बिजनौर में मोटरसाइकिल लूट, कुतुबशेर से बाइक चोरी, 25 आर्म्स एक्ट मंडी सहारनपुर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+