कुख्यात गुंडे से मेरठ पुलिस की मुठभेड़, साथी संग दबोचा गया

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ पुलिस एक बार फिर एक्शन मोड पर आ गई है। काफी समय से फरार चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश इस्लाम और उसके साथी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार गया हलांकि मुठभेड़ के दौरान गौ तस्कर का एक साथी साजिद फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा और पशुओं को काटने वाले औजार के साथ प्रतिबंधित मांस बरामद किया है।

प्रतिबंधित मांस ले जा रहे थे बदमाश

प्रतिबंधित मांस ले जा रहे थे बदमाश

आपको बता दें कि मेरठ पुलिस लगातार बदमाशों पर कहर बनकर टूट रही है जहां बदमाश भी पुलिस से डरने के लिए तैयार नहीं है और वह लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आज थाना मेडिकल पुलिस को सूचना मिली थी कि किला रोड पर कुछ बदमाश प्रतिबंधित पशुओं का मांस ले जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे बदमाशों की गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

दस हजार का इनाम, 33 केस दर्ज

दस हजार का इनाम, 33 केस दर्ज

जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक बदमाश इस्लाम उर्फ इसलू को घायल कर उसके साथी सहजाद को भी गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका तीसरा साथी साजिद मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने इस्लाम के पास से एक गाड़ी तमंचा और प्रतिबंधित पशुओं का मांस बरामद किया है। इस्लाम उर्फ इसलू पर 33 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ के एसएसपी द्वारा उस पर दस हजार का इनाम भी घोषित है।

एक साथी हुआ फरार

एक साथी हुआ फरार

इस्लाम उर्फ इसलू पुलिस के लिए कुख्यात बन चुका था कई बार जेल जाने के बाद भी इस्लाम नहीं सुधरा और लगातार घटनाओं को अंजाम दे तेरा मुख्य रूप से गौ-तस्कर है और थाना परीक्षितगढ़ का रहने वाला है जो कि पूरे जिले में गौ तस्करी का काम करता है । आज पुलिस ने इस्लाम उर्फ इसलू को मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा है और तमाम सामान बरामद किया है । पुलिस इस्लाम उर्फ इसलू के नेटवर्क को भी खंगाल रही है साथ ही उसके के फरार साथी साजिद की धरपकड़ के लिए भी प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+