कन्नौज: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, देखिए एनकाउंटर का लाइव वीडियो

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश हरवीर कठेरिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाश के पास तमंचा और कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस की माने तो हरवीर दो बड़ी लूट की वारदात में फरार चल रहा था।

encounter criminal injured arrested police

जानकारी के अनुसार, सौरिख थाने की पुलिस गश्त कर रही थी तभी मुखबिर ने सूचना दी कि आरिफपुर पुलिया के पास हरवीर कठेरिया छुपा हुआ है। सौरिख थाने के थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो बदमाश हरवीर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा।

पुलिस और बदमाश के बीच कई राउंड गोलिया चली, जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी किरीट राठौर ने बताया कि हरवीर कठेरिया के ऊपर 25 हाजर का इनाम घोषित था। मंगलवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इनामी बदमाश हरवीर को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+