पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, काफी देर तक चलती रही गोलियां

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग भी हुई। पशु तस्करों की एक गोली राहुल कुमार नाम के एक सिपाही को लग गई। गोली लगने से सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना सुबह चार बजे की बताई जा रही है।

encounter between police and cattle rustler in shahjahanpur

घटना शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के तालगांव इलाके की है। पुलिस ने गश्त के दौरान पशु तस्करों को रोकने की कोशिश की। पुलिस को अपनी तरफ आता देखकर पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस और पशु तस्करों की बीच हुई मुठभेड़ में एक गोली पुलिस टीम के जवान राहुल कुमार को लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही को गोली लगने के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी तस्कर मौके से फरार हो गए।

सिपाही को गोली लगने की सूचना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसएसपी ने बताया कि तस्करों की तलाश की जा रही है। फिलहाल घायल सिपाही राहुल का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+