ट्रेन के कोच पर चढ़कर सेल्फी लेते समय युवक का हुआ मौत से सामना
बरेली। देश में युवाओं में सेल्फी का क्रेज किस तरह हावी है इसकी झलक हर रोज किसी न किसी रूप में दिख ही जाती है। सेल्फी लेने के चक्कर में हर रोज युवा हादसों के शिकार हो रहे है लेकिन उसके बाद भी लोग सुधरने नाम नहीं ले रहे है। ताज़ा मामला बरेली के जंक्शन का है। जहां एक नेपाली युवक सेल्फी लेने के चक्कर में यार्ड में खड़ी ट्रेन के कोच पर नशे की हालत में चढ़ गया और ऊपर से गुजर रही ओएचएल लाइन की चपेट में आ गया। जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में जीआरपी ने तुरंत युवक को गंभीर हालत में नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, बरेली जंक्शन के प्लेट फार्म नंबर 1 पर खड़ी यार्ड में खड़े एक कोच पर नेपाली युवक सीजन रावल पर सेल्फी लेने के मकसद से कोच पर चढ़कर सेल्फी लेने लगा दौरान रावल का हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की लाइन से टच हो गया। तेज करंट से रावल बुरी तरह झुलसकर नीचे आ गिरा। युवक के गिरते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। इसी बीच रावल के साथ स्टेशन पर मौजूद दो युवक भाग निकले। जीआरपी ने झुलसे युवक को तुरंत ऑटो से बैठाकर जिला अस्पताल ले गए और अस्पताल में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार रावल का शरीर लगभग 60 प्रतिशत जल गया उम्मीद है। जीआरपी ने नेपाली युवक के एक दोस्त को प्लेट फार्म नंबर 4 से दबोच लिया और पूछताछ शुरू कर दी। जीआरपी को सीजन रावल के पास से तलाशी लेने पर नशे की गोलियां मिली है। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि नेपाली युवक नशे का आदी लग रहा है और मानसिक रूप से भी कमजोर है। वह स्टेशन पर कैसे पहुंचा इस बारे में नेपाली युवक के दोस्तों पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications