बिजली के पोल से टकराई बाइक तो उस पर टूट पड़ी बिजली, ​जिंदा जल गया युवक

मुज़फ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुज़फ्फरनगर की जानसठ कोतवाली क्षेत्र के खतौली रोड पर एक बाइक सवार युवक के साथ दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह यहां अज्ञात युवक की बाइक सामने खड़े पोल से टकरा गई। पोल में करंट आने के कारण बाइक में भीषण आग लग गई। आग लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Electric pole comes crashing down; biker died due to fire; Uttar pradesh news

बहुत कोशिश की बचने की लेकिन..
हादसे के बाद सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने युवक की पहचान करने की लाख कोशिश की। मगर, आग से युवक और बाईक के जलकर खाक होने के कारण कोई पहचान नहीं हो सकी। बहरहाल पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने बचने की बहुत कोशिश की थी।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए एसपी देहात अलोक शर्मा ने बताया की थाना जानसठ के क्षेत्रान्तर्गत एक बाइक सवार की जलने से मृत्यु हुई है। जिसमें बाइक भी जल गई है। सिपाहियों के साथ ही अधिकारी जानसठ भी मौके पर पहुंचे। अब बाइक सवार की शिनाख्त करने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर घुप अंधेरे में अचानक पलट गई ये बड़ी बस, 45 घायल, मची चीख-पुकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+