आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर घुप अंधेरे में अचानक पलट गई ये बड़ी बस, 45 घायल, मची चीख-पुकार
कन्नौज। छठ पूजा के यात्रियों को लेकर हरियाणा से बिहार जा रही एक बस कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलट गई। हादसे में 43 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 24 की हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया। हादसा तड़के करीब 3 बजे हुआ।

बस पलटने के बाद यूपी-100 ने की मदद
संवाद सूत्रों के अनुसार, यह बस बहादुरगढ़ से चली थी। इस बस में 50 से 60 लोग सवार थे। जैसे ही उनकी यह तिर्वा कोतवाली के उमराय पुरवा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आई तो बस का पहिया पंचर हो गया। जिस वजह से तेज गति में चल रही बस अचानक अनियंत्रित हो गई। वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा हाते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम रामदास, सीओ सुबोध कुमार जायसवाल एवं डायल 100 की टीम ने घायलों को उठाया। कुछ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया कुछ को कानपुर रेफर किया गया।

नींद में थे यात्री, रफ्तार तेज थी
घायल यात्री मुकेश ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। ज्यादातर लोग नींद में थे। मौके पर ही छह की हालत चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर किया। इसके बाद कई और मरीजों को रेफर किया गया।
ये भी पढ़ें: दलित महिला से रेप में नाकाम होने पर दरोगा के बेटे ने फेंका तेजाब, ननद-भाभी और बच्चों को भी नहीं बख्शा












Click it and Unblock the Notifications