यूपी में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग की कार्रवाई, 3 डीएम और 2 एसपी बदले गए

नई दिल्ली, जनवरी 22। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों का प्रचार जारी है। पांचों राज्यों में चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी, जिसके तहत कुछ कड़े नियम राजनीतिक दलों पर लागू हो गए थे, लेकिन पार्टियां उन नियमों का उल्लंघन कर रही हैं। इसी को लेकर चुनाव आयोग ने कड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, शनिवार को चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर यूपी के तीन जिलाधिकारी और 2 पुलिस अधीक्षक यानि कि एसपी को बदल दिया है।

Election commission

इन जिलों में हुईं नई नियुक्तियां

चुनाव आयोग ने इन तबादलों के साथ ही नए डीएम और एसपी की नियुक्ति भी कर दी है। फिरोजाबाद में चंद्र विजय सिंह की जगह सूर्यपाल गंगवार को नया डीएम तो वहीं आशीष तिवारी को नया एसपी नियुक्त किया गया है। फिरोजाबाद के एसपी अशोक कुमार शुक्ला का तबादला हो गया है। बरेली में शिवकांत द्विवेदी को नया डीएम बनाया गया है। इसके अलावा कानपुर सिटी में नेहा शर्मा को नया डीएम बनाया गया है। वहीं कौशांबी में हेमराम मीणा नए एसपी होंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+