यूपी: भाजपा ने आचार संहिता का उड़ाया मजाक, पार्टी ने मंच पर बांटे पैसे
आचार संहिता उल्लंघन के सवाल पर एक भाजपा नेता बोले कि प्रत्याशी के आ जाने के बाद इसका पालन करेंगे।
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यक्रम में मंच से खुलेआम पैसे बांटे गए। इस कार्यक्रम में भाजपाइयों ने मंच से गा रहे गायकों को पैसे दिए और चुनावी आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया। Read Also: आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में गायत्री प्रजापति के खिलाफ FIR दर्ज

मऊ के ब्रह्मस्थान में आयोजित भाजपा अनुसूचित मोर्चा के इस सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर ने शिरकत की। उनसे जब आचार संहिता उल्लंघन पर सवाल किए गए और पूछा गया कि मंच पर तो गायकों पर पैसे लुटाए जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि संस्कृति और परंपरा की दुहाई देते हुए मामले को नजरअंदाज करने की कोशिश की।

वहीं भाजपा के एक वरिष्ठ नेता राधेश्याम मौर्य ने आचार संहिता के उल्लंघन पर अजीबोगरीब जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब हमारे प्रत्याशी आ जाएंगे, उसके बाद हम आचार संहिता का पालन करेंगे। इस बाबत जब मऊ सदर में उड़न दस्ता मजिस्ट्रेट राघवेंद्र सिंह से पूछा गया तो उन्होंने भी सवाल का गोलमोल जवाब दिया।

मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए परमिशन ली गई है और आयोजन में हुए खर्चे का रिकॉर्ड रखा जाएगा। लेकिन उन्होंने भी पैसे बांटने और आचार संहिता उल्लंघन के मामले पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

-
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications