आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में गायत्री प्रजापति के खिलाफ FIR दर्ज
यूपी के मंत्री को आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने की एफआईआर, साढ़े चार हजार साड़ियों को बांटने के लिए ले जा रहा ट्रक भी हुआ सीज
लखनऊ। यूपी मे आचार संहिता लागू हो चुकी है लेकिन प्रदेश के मंत्री ही आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ अपने चुनावी क्षेत्र अमेठी में साड़ी बाटने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अमेठी में तकरीबन 42 बंडल साड़ियों का जब्त हुआ है जो लोगों के बीच बांटने के लिए ले जाया जा रहा था, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह साड़ियां कानपुर के श्री लक्ष्मी कैरियर से लोड कराई गई थी जिसे पुलिस ने जब्त किया है।

डीसीएम चालक अमित के अनुसार साड़िया कानपुर के श्री लक्ष्मी कैरियर कॉर्पोरेशन ने गाड़ी में लोड़ कराई थी, जिसे अमेठी में गायत्री प्रजापति के यहां काम कर रहे शैलेश मिश्रा को देना था। 42 बंडल में कुल साढ़े चार हजार साड़ियां थी। साड़ियों को फतेहपुर-रायबरेली की सीमा पर जब्त किया गया है। इसके बाद पुलिस ने इसे आचारा संहिता का उल्लंघन मानते हुए गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने डीसीएम ड्राइवर सहित क्लीनर व गायत्री प्रजापति के यहां काम करने वाले शैले के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।
इसे भी पढ़ें- तो अखिलेश तोड़ेंगे बेड़ियां, अकेले लड़ेंगे चुनाव
डीसीएम ड्राइवर व क्लीनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और साड़ियों के बंडल को जब्त कर लिया है। जो बिल ड्राइवर के पास से मिला है उसपर गायत्री प्रजापति का नाम लिखा है, एसपी बलिकरण सिंह यादव का कहना है कि डीसीएम में कुल 4452 साड़ियां मिली हैं और बिल पर सिर्फ गायत्री प्रजापति का नाम लिखा हुआ था। जो गाड़ी चला रहा था उसका नाम अमित शुक्ला है जबकि क्लीनर का नाम राहुल है जोकि कानपुर का ही रहने वाला है। साड़ियों के बंडल पर राधे-राधे बीजेपी एक्सक्लुसिव लिखा है।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क?












Click it and Unblock the Notifications