क्राइम सीरियल देख बच्चों ने खेला फांसी का खेल, सिम्मो फंदे से झूलती रही, बच्चे देख खुश होते रहे

हापुड़। उत्तर प्रदेश में हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नबी करीम में पड़ोसी के घर मिले आठ वर्षीय मासूम बच्ची के शव के मामले में बड़ा रहस्योउद्घाटन हुआ है। जिस घर में बच्ची का शव मिला है, वहां सात बच्चे टीवी देख रहे थे। अचानक टीवी पर चल रहे क्राइम पेट्रोल सीरियल में आए फांसी के सीन देख बच्चों ने इसे खेलने की सोची।

आठ साल की सिम्मो की मौत

आठ साल की सिम्मो की मौत

परिणामस्वरूप आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। यह देखकर छह बच्चे डर गए और किसी प्रकार फंदे पर लटके शव को देखकर उसे उतारा और दूसरे कमरे में ले जाकर रख दिया। इस मामले में मृतका के परिजन ने पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक ने छह बच्चों से पूछताछ की तो पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।

पुलिस ने किया मामले का खुलासा

पुलिस ने किया मामले का खुलासा

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मोहल्ला नबी करीम निवासी यासीन की आठ वर्षीय पुत्री सिम्मो उर्फ सिमरन मंगलवार शाम अपने घर से पड़ोसी अबरार के घर पर खेलने के लिए गई थी। घर पर अबरार की पुत्री आयशा (10), अफसा (07) और पुत्र मुआज (05), नौशाद की पुत्री जैनम (06) और अयान (05) भी खेल रहे थे। तभी बच्चों ने टीवी चलाया और एक चैनल पर आ रहे सीरियल को देखने लगे। थोड़ी देर बाद सीरियल में फांसी पर लटके हुए एक शव का सीन आता है। इस पर सभी बच्चे फांसी का खेल खेलने की बात कहते हुए टीवी को बंद कर देते हैं।

सिम्मी ने फंदा बनाकर गले में डाला

सिम्मी ने फंदा बनाकर गले में डाला

एसपी ने बताया कि इस दौरान अफसा के हाथ से चुन्नी लेकर सिम्मी एक बाल्टी के माध्यम से फंदा तैयार करती है और उस पर झूल जाती है। उसे झूलता देखकर बच्चे खुश होते हैं, लेकिन अचानक सिम्मी के मुंह से निकलते झाग देखकर बच्ची उसे नीचे उतारने के लिए एक कैंची लेकर आते हैं और उसके फंदे को काट देते हैं। इसके बाद सिम्मी को बेहोश देखकर बच्चे उसे खींचकर दूसरे कमरे में ले जाते हैं। थोड़ी देर बाद जब परिजन मौके पर पहुंचते हैं तो सिम्मी का शव देखकर बिलख पड़ते हैँ।

मामले में घर के मालिक की गिरफ्तारी

मामले में घर के मालिक की गिरफ्तारी

यासीन की तरफ से इस मामले में अबरार पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था जिसे देर रात के समय ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घर में मौजूद बच्चों से बारी-बारी अकेले में पूछताछ की गई। सभी ने इसी बात की जानकारी दी। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+