यूपी: बुखार की वजह से चंद घंटों में हुई आठ लोगों की मौत, प्रशासन बना लापरवाह
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित सण्डीला इलाके में फैले बुखार से बीते 12 घंटो के दौरान बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग इससे प्रभावित हैं। गांवों में पंचायतीराज विभाग की घोर लापरवाही के कारण जहां गंदगी बुखार व बीमारी का कारण बन रही है। वहीं स्वास्थ्य महकमा भी कोई ठोस उपाय नहीं अपना रहा जिससे बीमारी व मौतों से राहत मिल सके।

हरदोई के सण्डीला ब्लॉक के सिकरोरी गांव में चार लोगों की मौत हो गई जिसमे तीन का लखनऊ में इलाज चल रहा था। गांव के दर्जनों लोग सण्डीला से लेकर लखनऊ में निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। क्षेत्र के गोसवा डोगवा ग्राम पंचायत में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि गांव में पीएचसी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं आते है। इसी क्षेत्र के मलैया में भी पांच वर्षीय बालक की मौत हुई है।
स्थानीय निवासी में गंगा पुत्री अवधेश, राजपती पत्नी कालीचरण, गुलजार पुत्र कढीले की आज मौत हुई जिनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। वहीं इसी गांव में महनूर पुत्र साबिर अली की कल मौत हुई थी। जबकि मलैया में छोटू पुत्र राजेश,गोसावा के मुंशी पुत्र कन्हई की कल शाम मौत हो गई है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि इलाके के ग्रामीण क्षेत्र में बेहद गंदगी फैली हुई है जिस कारण ऐसा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने पीसीसी से मांगी मंदिरों की लिस्ट, स्मृति इरानी और रमन सिंह ने ली चुटकी












Click it and Unblock the Notifications