'मुझे पुलिस ने जानबूझकर ईदगाह..', अखिलेश यादव ने सीएम योगी की पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Akhilesh Yadav Latest News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधा। आइए जानते हैं अखिलेश यादव को आज ईद पर्व पर क्या परेशानी हुई और पुलिस को लेकर क्या कहा?
Job In UP: योगी सरकार इस विभाग में करने जा रही 26 हजार पदों पर भर्ती, ये होंगे पात्र, जल्द कर लें यह काम
जा रहे थे ईदगाह
अखिलेश यादव ईद पर्व के मौके पर ईदगाह जा रहे थे। उन्होंने कहा कि मै कई वर्षों से ईदगाह जाता हूं। लेकिन इस बार जितनी दिक्कत मुझे हुई उतनी पहले कभी नहीं हुई।

जगह जगह बैरिकेडिंग
उन्होंने कहा मैं पिछले कई वर्षों से ईदगाह जा रहा हूं लेकिन इतनी बैरिकेडिंग मुझे पहले कभी देखने को नहीं मिली। जगह जगह पुलिस का पहरा लगा है।
पुलिस ने रोका
उन्होंने कहा कि मुझे ईदगाह जाने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मुझे जगह जगह रोका। जाने नहीं दे रहे थे।
DDU University: गोरखपुर विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने इतिहास रचते हुए देश में हासिल किया पहला स्थान
बड़ी मुश्किल से पहुंचा
उन्होंने कहा कि मै किसी तरह ईदगाह पहुंचा। बीच में लगा कि अब नहीं जा पाऊंगा।
सरकार दबाव बना रही
उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह का दबाव बना रही है मानो किसी दूसरे धर्म का त्योहार न हो। किसी दूसरे धर्म के त्योहारों में कोई शामिल ही न हो। यह उचित नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications