कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रेन से टकराया डंपर, टला बड़ा हादसा
उन्नाव। कानपुर लखनऊ रेल मार्ग पर मिट्टी लदा डंपर क्रॉसिंग के गेट को तोड़ता हुआ पेट्रोल बैगन मालगाड़ी से टकरा गया। जिससे डंपर के परखच्चे उड़ गए। बगल में खड़ी मारुति वैन भी डंपर की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने राहत और बचाव कार्य किया और घायलों को आनन फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद लखनऊ कानपुर रेल मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना लखनऊ कानपुर रेल मार्ग पर स्थित सहजनी के पास की
घटना लखनऊ कानपुर रेल मार्ग पर स्थित सहजनी के पास की है। कानपुर से पैट्रोल वैगन मालगाड़ी लखनऊ की ओर अपनी स्पीड से चली आ रही थी। उसी समय मिट्टी से भरा डंपर ने गेट को तोड़ते हुए माल गाड़ी के इंजन में टक्कर मार दी। मालगाड़ी से टक्कर के बाद डंपर चालक परिचालक के साथ मारुति वैन का चालक भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। घायलों में वैन चालक पंकज निवासी सहजनी व डंपर चालक कमलेश निवासी शंकरपुर सराय शामिल था।

रेल मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित
टक्कर के बाद डंपर के चिथड़े उड़ गये। डंपर के बॉडी के चित्र आसपास क्षेत्र में बिखरे पड़े थे। इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया साथ में लगा गार्ड का डिब्बा भी। घटना के बाद कानपुर लखनऊ रेल मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। रेल विभाग के कर्मचारियों द्वारा यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार के मंत्री का सवाल, 'अगर हनुमान दलित हैं तो राम, शंकर और विष्णु की भी जाति बता दो'












Click it and Unblock the Notifications