यूपी: अपराधी का ऐसा खौफ कि जान बचाने के लिए पूरा परिवार गांव छोड़ भागा
यूपी के मैनपुरी में एक अपराधी का खौफ इस कदर व्याप्त है कि दहशत के चलते पूरा परिवार गांव से पलायन कर गया और छोड़ गया है। पुलिस ने भी इस परिवार की कोई मदद नहीं की।
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में एक अपराधी का खौफ इस कदर व्याप्त है कि दहशत के चलते पूरा परिवार गांव से पलायन कर गया है। पुलिस ने भी इस परिवार की कोई मदद नहीं की। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार जब पुलिस अधीक्षक के पास गया तो पुलिस अधीक्षक की गैर मौजूदगी में वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने मदद करने की बजाय उन्हें उल्टा डांटकर भगा दिया।

पूरा मामला मैनपुरी के थाना बेवर के ग्राम रवारेमऊ का है। पीड़ित परिवार का आरोप था की गांव का ही निवासी भूरे सिंह नामी बदमाश है और उसपर कई मामलों में मकदमे दर्ज हैं। 5 माह पूर्व उनके पिता की हत्या का आरोप भी भूरे सिंह पर ही था परंतु भूरे सिंह के खौफ और रसूक की वजह से नामजद रिपोर्ट दर्ज नही कराई थी। अब भूरे सिंह फिर से पीड़ित परिवार पर खेत ओर घर छोड़कर भाग जाने का दवाब बना रहा है ऐसा न करने पर परिवार के अन्य सदस्यों को भी जान से मार देने की धमकी दे रहा है। गांव में भूरे सिंह का इतना खौफ है कि गांव का कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ बोलने की हिमाकत नही कर पाता।
पुलिस ने भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। यही वजह है कि पीड़ित परिवार के 16 सदस्यों ने ट्रेक्टर-ट्राली में अपने घर का सामान और जानवरो को लेकर गांव छोड़ कर चले गए। वहीं जब इस पूरे मामले पर जब थाना अध्यक्ष से बात की तो उनका कहना था कि अभी तक हमारे पास कोई तहरीर नही आई है। यदि आएगी तो हम जरूर कार्यवाही करेंगे।
देखें वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications