VIDEO: सीनियर मनोरोग विशेषज्ञ की शराबी बातें...गीत-संगीत, प्यार-मोहब्बत और सरकार

शराब पीकर नशे में अपना सालों का कमाया ज्ञान मुफ्त में बांट रहे हैं डॉक्टर साहब।

मुरादाबाद। योगी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर भाजपा सरकार जहां एक ओर उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रही है वहीं सरकार के जिम्मेदार महकमों के अधिकारी सरकार की छवि को अपनी हरकतों से शर्मिंदा कर रहे हैं। ताजा मामला मुरादाबाद का है जहां जिला अस्पताल में तैनात सरकारी डॉक्टर इमरजेंसी रूम में शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करते नजर आए। शराब के नशे में धुत जिला अस्पताल के सीनियर मनोरोग विशेषज्ञ की शराबी हरकते देख अस्पताल में आए तीमारदार और मरीज भी हक्के-बक्के रह गए।

VIDEO: सीनियर मनोरोग विशेषज्ञ की शराबी हरकतें देखिए

फिल्मी गानों की धुन पर अपना ज्ञान बांटते डॉक्टर ने शर्मिंदगी की सारी हद पार की तो अस्पताल प्रशासन अब कार्रवाई की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश में जुटा है। मुरादाबाद के जिला अस्पताल में इमरजेंसी रूम में आमतौर पर गंभीर बीमार मरीजों का इलाज किया जाता है। लेकिन तस्वीरों में आप जो कुछ देख रहे हैं वो हैरान करने वाली है। जिला अस्पताल में तैनात सीनियर मनोरोग चिकित्सक एसएन तिवारी वैसे तो मनोरोगियों का इलाज करते हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से इनका दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ लगता है। शराब के नशे में धुत डॉक्टर साहब अक्सर ड्यूटी पर शराब पीकर ही पहुंचते है। ऑन ड्यूटी ओपीडी में शराब पीकर ड्यूटी करने के मामले में डॉक्टर साहब का रिकॉर्ड दंग कर देगा। शराब पीकर नशे में अपना सालों का कमाया ज्ञान मुफ्त में बांट रहे हैं डॉक्टर साहब। पहली बार शराब पीकर डॉक्टर कैमरे में कैद नहीं हुए हैं बल्कि इससे पहले भी इनके खिलाफ शराब पीकर मरीजों के इलाज करने के आरोप लगे है। लेकिन बेशर्मी की सारी हद पार कर चुके डॉक्टर को इस तरह की शिकायतों से कोई फर्क नही पड़ता। आप भी सुनिए इनके शराबी ज्ञान की ये लाइने।

सीएमएस से डॉक्टर तिवारी के खिलाफ पहले हुई शिकायतों के बाद उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया था। जिसमे उनके द्वारा भविष्य में शराब पीकर ड्यूटी ना करने की बात कही गई थी। लेकिन दुबारा उनकी इस हरकत के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पशोपेस में हैं। सीएमएस अब डॉक्टर तिवारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही हैं। मुरादाबाद का प्रभार यूपी सरकार द्वारा स्वास्थ्य राज्य मंत्री को सौंपा गया है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सुधरने को तैयार नहीं हैं। अस्पतालों में डॉक्टर शराब पीकर इस तरह हंगामा करते रहे तो योगी सरकार को भी सोचना होगा की ऐसे लोगों से कैसे निपटा जाए।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+