VIDEO: यूपी पुलिस की उतरी पैंट, सबने देख लिया
कहते हैं जब अंगूर की बेटी का नशा सिर चढ़ता है तो फिर उसे कुछ नजर नहीं आता वो अपनी ही मस्ती में मस्त रहता है। ये सिपाही विक्रम यादव हैं और शराब पीने के बाद ना तो इन्हें अपना ही होश रहा और ना ही लोगों के सामने अपनी वर्दी की इज्जत का ही कोई ख्याल रहा।
मथुरा। उत्तर प्रदेश में सरकार बदलने के बाद भी पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां एक ओर कानून व्यवस्था में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश पुलिस शराब के नशे में झूमती नजर आ रही है। ये नजारा मथुरा के छाता कोतवाली के गोवर्धन रोड का है जहां वर्दी पहने शराब के नशे में झूमता ये सिपाही है विक्रम यादव, जो खुलेआम ही शराब के नशे में झूमता नजर आ रहा है। कहते हैं जब अंगूर की बेटी का नशा सिर चढ़ता है तो फिर उसे कुछ नजर नहीं आता वो अपनी ही मस्ती में मस्त रहता है। ये सिपाही विक्रम यादव हैं और शराब पीने के बाद ना तो इन्हें अपना ही होश रहा और ना ही लोगों के सामने अपनी वर्दी की इज्जत का ही कोई ख्याल रहा। ज्यादा शराब पी लेने की वजह से सिपाही के ऊपर सवाल तो खड़े होने लाजमी है की अगर वर्दी वाले ही खुलेआम सड़क पर शराब पीकर हुड़दंगई मचाएंगे तो आम जनता का क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications