Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

स्कूल में घुसकर शराबी ने की अश्लील हरकतें, बच्चों को क्लास से बाहर निकालकर खुद को किया बंद

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर के एक स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव का एक दबंग शराबी स्कूल में घुस गया। घटना थाना निगोही के हरसेली स्कूल की है जहां एक शराबी बच्चों को क्लास से निकाल कर खुद को कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान शराबी दबंग ने स्कूल की महिला शिक्षकों से अभद्रता भी की। पुलिस को सूचना मिलने के बाद शराबी को पकड़ा लेकिन कार्रवाई करने के बजाए उसे थाने से ही छोड़ दिया। फिल्हाल दंबंग शराबी की हरकत से स्कूल के टीचर और बच्चे सख्ते में हैं।

drunk man entered in the school and locked himself

घटना थाना निगोही के हरसेली प्राथमिक विद्यालय की है जहां दोपहर में शराब के नशें में धुत एक गांव का दबंग छोटे सिंह स्कूल में घुस गया। शराबी ने सबसे पहले स्कूल की महिला टीचरो के साथ अभद्र टिप्पणी और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद शराबी ने क्लास के बच्चों को बाहर निकाल दिया और खुद का स्कूल के कमरे में बंद कर लिया।

drunk man entered in the school and locked himself

इस दौरान स्कूल में अफरा तफरी मच गई। स्कूल टीचर ज्ञान देवी ने बताया कि हंगामा होने में टीचरों ने पुलिस को फोन किया लेकिन डेढ़ घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बाद में लगभग दो घंटे के हंगामें के बाद पुलिस पहुंची और दंबग शराबी को अपने साथ ले गई। आरोप है कि गांव का दबंग शराबी आए दिन हरकतें करता रहता है। फिलहाल पुलिस ने शराबी पर कार्रवाई करने के बजाए उसे थाने से छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से पहचाना जाएगा हजरतगंज चौराहा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+