यूपी: नाले के किनारे नशे में टल्ली पड़ा लेखपाल, वीडियो हुआ वायरल
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में लेखपाल के घूस लेने का वीडियो लगातार सामने आते रहे हैं। इस बार नशे में धुत नाले के पास लोटते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ है। मामला फर्रुखाबाद का है जहां थाना दिवस के अवसर पर जिस लेखपाल को शिकायतें सुन उसका समाधान करना था, उसको कुछ फरियादियों ने नाले की पटिया पर बेसुध देखा।

मामले की जानकारी होने पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से उसे सीएचसी भिजवाया। अल्कोहल की पुष्टि के लिए ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। शमसाबाद थाने पर आयोजित समाधान दिवस में तहसीलदार कायमगंज गजेंद्र सिंह फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। थाने के गेट के सामने पुलिस आवास के बाहर बने नाले की पटिया पर लेखपाल राजकुमार के बेसुध पड़े होने की सूचना तहसीलदार को दी गई।

इस लेखपाल की तैनाती कटरी क्षेत्र के गांव भगवानपुर तथा बांसखेड़ा में है। आनन-फानन में अन्य लेखपाल मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। इसकी पुष्टि के लिए ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications